Friday, August 29, 2025
HomeNewsभारत में एक बार फिर कोविड-19 दस्तक दे रहा है...

भारत में एक बार फिर कोविड-19 दस्तक दे रहा है…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में एक बार फिर से कोविड-19 लौट आया है। साल 2020 का वह समय जब सारी दुनिया कोविड-19 के प्रकोप से डर रही थी। सडके सुनसान नजर आती थी, अस्पताल मरीज से भरा हुआ रहता था। स्कूल, कॉलेज बंद हो गई थी। हर रोज हजारों व्यक्ति अपना जीवन गवा रहा था। यह एक ऐसा दर्द था जिसे हम कभी भुला नहीं पाए, लेकिन फिर वैक्सीन आई और एक बार फिर जीवन पटरी पर लौट आयी।

अब हमारे बीच इस प्रकार का खौफ नहीं रहा। लेकिन क्या एक बार फिर कोविड-19 दस्तक दे रहा है। जिसका जवाब है हम क्योंकि सिंगापुर से लेकर हांगकांग में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। अब इसका असर हमारे देश पर भी होने लगा है। इसका प्रभाव बीते आईपीएल मैच में भी देखा गया। जब लखनऊ और हैदराबाद के बीच चल रहे मैच में ट्रेवल साइड खेलते नजर नहीं आए। जांच करने पर, करण कोविड-19 निकली। बिग बॉस मैं भी शिल्पा शोर कर कोविड-19 के शिकार हुई। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर कोविड-19 से सतर्कता बढ़ाने की बातें कही।

कोविड-19 एक बार फिर से अपना सर उठा रहा है । जिसके जद में एशिया के कई देश आ गए हैं जो है सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, हांगकांग। सिंगापुर में मई के पहले हफ्ते मे हजारों मामले सामने आए हैं, जो कई हफ्तों से कहीं ज्यादा थे। हांगकांग में भी लगातार कॉविड-19 के मामले लगातार बढ़ते ही चले जा रहे हैं। इसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिल रहा है। 19 मई 2025 तक के Data के अनुसार 257 मामले भारत में अभी एक्टिव है। पिछले हफ्ते 164 नए मामले सामने आए हैं, जो बता रहा है कि कोविड-19 एक बार फिर से बड़े ही तेजी से अपना पैर पसार रहा है। कॉविड-19 गर्मी के मौसम में ज्यादा तेजी से फैलता है। हो सकता है कि आने वाले महीने जून और जुलाई में उनकी और भी मामले देखने को मिल सके। WHO का कहना है कि इसके स्पीक प्रोटीन में न्यूट्रिशन हुआ है जो इसके और ज्यादा फैलने में असरदार साबित हो रहा है। हांगकांग में इसी वेरिएंट के 80 प्लस मामले सामने आए हैं।

ऐसा क्यों हो रहा है..

हम आदमियों का कहना है कि ऐसा क्यों हो रहा है। हमने तो बूस्टर डोज का वैक्सीन भी ले रखा है। तो फिर क्या कारण है। कारण है बूस्टर डोज की कमी, भारत में केवल 22% आबादी ने बूस्टर डोज लिया है। सिंगापुर और हांगकांग में भी बूस्टर डोज बहुत कम लोगों ने लिया है।

मौसम में बदलाव..

गर्मी में वायरसों का फैलना सामान्य है। लेकिन जानकारों का कहना है कि यह वायरस मौसमों की परवाह नहीं करता। यह बस कांटेक्ट में आते ही फैलता चला जाता है।

घनी आबादी या भीड़..

घनी आबादी और भीड़-भाड वाले जगह पर जाने से बचे। मॉल, सिनेमा घर, मेट्रो में जरूर हो तभी जाए। भीड वाली जगह पर अगर आप जाते हैं तो मास्क अवश्य पहनें।

सेलिब्रिटी भी इसके जद में…

कॉविड-19 एक बार फिर से बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर चुकी है। इसमें सबसे पहला नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड का जो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है। शिल्पा शिरोडकर 90 दशक की खूबसूरत हीरोइन। जिन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए खुद को पॉजिटिव बताई। इसके अलावा कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेस एवं सिंगर भी इसकी चपेट में आने की खबरें आ रही है।

कोविड-19 कि यह Wave कितनी खतरनाक…..

जानकारों का कहना है कि जब 2021 में दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट ने जब भारत में तबाही मचाई थी। वह आमजन को डरती तो है। तब ऑक्सीजन की कमी थी,अस्पताल में बेड नहीं थे, रोज हजारों की मोते हो रही थी। यह घटना हर व्यक्ति को डरा रहा था। अब तक जानकार कह रहे थे कि यह वेरिएंट उतना खतरनाक नहीं है जितना डेल्टा वेरिएंट खतरनाक था। भारत में वर्तमान 257 सक्रिय मामले हैं। लेकिन मामला उतना चिंताजनक नहीं है।

चिंताएं…

बुजुर्ग और कमजोर लोग जिनके इम्यूनिटी काम है,उनको खतरा है।जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लिया है,जिन्हें डायबिटीज और हार्ट की प्रॉब्लम है।उनके लिए यह वेरिएंट कर खतरनाक हो सकता है।

कोविड से बचने के लिए क्या करें….

कोविड-19 से बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है,कि सतर्क रहे भीड़- भाड वाले जगहों जैसे मॉल,सिनेमाघर,वेस्ट मेट्रो कम जाया कीजिए बहुत भीड़ में जाने से पहले मास्क का प्रयोग अवश्य करें। अगर हो सके तो बूस्टर डोज लगवा ले। खासकर वे लोग जो 60 प्लस उम्र के हैं। हाथ धोते रहिए हर दो-तीन घंटे में साबुन से अच्छी तरह से। हो सके तो अपने पास सैनिटाइजर रखें।

लक्षण….

बुखार,खांसी,गले में खराश,सांस लेने में तकलीफ यह सब कोविड-19 के लक्षण है। अगर आपको ऐसी कोई समस्या आती है तो आरटीपीएसआर टेस्ट कर ले। 5 से 7 दिन लोगों से दूरियां बनाकर रहे। आप जल्द ठीक हो जाएंगे। वैक्सीन के बारे में अगर कोई जानकारी आती है तो हम आपके साथ आवश्यक जानकारियां शेयर करेंगे।

क्या नहीं करना है……

अफवाहों से बचाना है, केवल सरकारी सूचनाओं का ही पालन करें, कॉविड की चौथी लहर, लॉकडाउन, दावों की अफवाहें। यह सब ज्यादातर भ्रामक चीज हैं। WHO, स्वास्थ्य मंत्रालय, ICMR जो कह रहा है उसको आप सुनो। अगर हल्के लक्षण आते हैं तो उसे नजरअंदाज ना करें सतर्क रहे।

बिना मास्क के भीड-भाड वाले जगह पर न जाए। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के जाना जोखिम भरा हो सकता है। सार्वजनिक स्थानों के हर चीजों को ना छुए। इसके अलावा अगर आप सिंगापुर या हांगकांग की यात्रा करने वाले हैं, तो अभी के लिए वहां की यात्रा न करें। अंत में कोविड-19 दस्तक अवश्य दे रही है,लेकिन 2020-21 के जैसा कोई खौफ की बातें नहीं है।

सतर्क रहे, स्वस्थ्य रहे..

Stay Connected
16,985FansLike
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Plugin developed by ProSEOBlogger