लम्बासिंगी (Lambasingi)
लम्बासिंगी को लम्मसिंगी भी कहते हैं। यह भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के अल्लूरी सीतरामा राजू जिले में स्थित एक गांव है। यह गांव पूर्वी घाट में बसा हुआ है। इसे “आंध्र प्रदेश का कश्मीर “भी कहा जात है। यह स्थान समुद्री तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र आसपास के क्षेत्र से ज्यादा ठंडा और नम वनस्पतियों से ढका हुआ क्षेत्र है। इस क्षेत्र में मुख्य रूप से कॉफी , पाइन , और नीलगिरी की बागवानी की जाती है। और इस क्षेत्र में छोटे-छोटे पैमाने पर सेब और स्ट्रॉबेरी उगाने के भी कुछ छोटे-छोटे प्रयास किए जाते है। जो बड़ी मात्रा में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके साथ ही यह स्थान वन्य जीव , वनस्पति और जीवो के प्रचुर मात्रा में होने के लिए जाना जाता है।

हर वर्षों मंद मंद बर्फबारी के कारण इस जगह को मिनी कश्मीर (Mini Kasmir) भी कहा जाता है। आज भी दक्षिण भारत के खूबसूरत जगहें, उत्तराखंड और हिमाचल से कम नहीं लगते है। आज भी बहुत से सेलानी यही सोचते हैं कि साउथ में बहुत गर्मी पड़ती है, जो सही भी है लेकिन आंध्र प्रदेश राज्य के लम्बासिंगी गांव का मौसम हमेशा सुहाना रहता है। ठंड के मौसम में दक्षिण भारतीयों के लिए यह एक टूरिस्ट प्लेस बन जाता है। क्योंकि जहां पुरे दक्षिण भारत में गर्मी और उष्णता रहती है। वही लम्बासिंगी का मौसम सुहाना और बर्फीला होता है। क्योंकि सर्दी के मौसम में यहां बर्फबारी देखने को मिलती है। इसलिए लम्बासिंगी को दक्षिण भारत का मिनी कश्मीर(Mini Kasmir)कहते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नजरों से समृद्धि यह गांव सैलानीयों के वीकेंड्स को खास बनती है।
यहां घूमने के कुछ मुख्य जगह
थाजंगी जलाशय

लम्बासिंगी में देखने योग्य प्रमुख जगहों में से एक जगह है, थाजंगी जलाशय , जो शहर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जलाशय का पहाड़ियों के बीच में होने के कारण, यह जलाशय टूरिस्टों लिए बढ़िया डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप फोटो खींचना के शौकीन है ,तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन सबित होगी। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से कहां जा रहा है ,कि यहां टूरिस्ट के अट्रैक्शन को देखते हुए। यहां एक रिसोर्ट खोलने का प्रोग्राम किया जा रहा है।
कोंडाकरला बर्ड सैंक्चुअरी

लम्बासिंगी में जंगल जीव जंतुओं के लिए एक प्रमुख स्थान है। अगर आप जीव जंतु से प्यार करते हैं। तो आपको एक बार यहां मौजूद कोंडाकरला बर्ड सैंक्चुअरी अवश्य जाना चाहिए। इस पक्षी अभ्यारण में एक खूबसूरत तालाब भी है। इस तालाब में नाव के जरिए घुमते हुए , पशु पक्षियों को देखने का आनंद भी उठा सकते हैं। यह पक्षी अभ्यारण सुबह 7:00 से शाम 5:00 तक खुला रहता हैं। और इस अभ्यारण का टिकट प्रति व्यक्ति ₹10 है।
अन्नवरम मंदिर (Annavaram Temple)

अगर आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमना चाहते हैं तो आप प्रसिद्ध अन्नवरम मंदिर अवश्य जाएं। रत्नागिरी के पहाड़ी श्रृंखला में स्थित यह मंदिर आपकी यात्रा में चार चांद लगाएगी। यह मंदिर पूरे आंध्रप्रदेश में सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर में ,आपको मंदिर दर्शन के अलावा आपको यहां द्रविड़ शैली में निर्मित वस्तुकला अभी देखने को मिलेगी।
लम्बासिंगी मैं कैंपिंग

लम्बासिंगी घूमने के साथ-साथ कैंपिंग के लिए भी एक अच्छा स्थान है। रत्नागिरी की पहाड़ियों में हमेशा कोई न कोई सैलानी आपको कैंपिंग करते हुए मिल जाएंगी। अगर आप भी घूमते घूमते कैंपिंग करने के शौक़ीन है। तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। यहां आप अक्टूबर से लेकर फरवरी तक कभी भी घूमने जा सकते हैं । क्योंकि यह समय यहां घूमने के लिए परफेक्ट होता है।
अब में आपसे बस यही कहना चाहूंगा। कि आगे जब भी आप दक्षिण भारत घूमने का प्लान बनाएं उस प्लान में लम्बासिंगी को शामिल करें।
Nice post. I used to be checking constantly this blog and I am inspired!
Extremely useful information specially the last phase :
) I maintain such info a lot. I was looking for this
particular information for a very lengthy time. Thank you and good luck.